आज की खबर

वित्तमंत्री चौधरी का छत्तीसगढ़ के बजट में मास्टरस्ट्रोक… बिटिया को 18 साल की होने पर 1.5 लाख रुपए की सहायता

छत्तीसगढ़ का 2026-27 का बजट 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने
ने आज 24 फरवरी को विधानसभा में पेश बजट की थीम संकल्प रखी है। sankalp शब्द समावेशी विकास (Inclusive Development), अधोसंरचना (Infrastructure), निवेश (Investment), कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड और पॉलिसी को दर्शाता है। बजट में कई मेगा योजनाओं का ऐलान किया गया है, जिनमें रानी दुर्गावती योजना में बेटियों के 18 वर्ष के होने पर उन्हें ₹1.50 लाख की सहायता तथा 
रायपुर स्टेट कैपिटल रीज़न (नया रायपुर, रायपुर भिलाई दुर्ग) में मेट्रो ट्रेन शामिल है। प्रमुख घोषणाओं में कुछ यहाँ प्रस्तुत हैं :
– बिलासपुर और दुर्ग संभाग की महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं के लिए ₹9,450 करोड़ का प्रावधान किया गया है
– एससीआर मेट्रो रेल परियोजना के लिए भी बजट में विशेष घोषणा की गई है।
– प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए ₹4,000 करोड़ रखे गए हैं।
– कृषक उन्नति योजना के लिए ₹10,000 करोड़ का बड़ा आवंटन किया गया है।
– किसानों के लिए इलेक्ट्रिक पंप सब्सिडी हेतु ₹5,500 करोड़ का प्रावधान है।
– गन्ना किसानों के लिए ₹60 करोड़ का बोनस और डेयरी विकास के लिए ₹90 करोड़ आवंटित किए गए हैं। – महतारी वंदन योजना को जारी रखने और महिलाओं की सहायता के लिए भारी निवेश का संकेत दिया गया है।
– औद्योगिक विकास के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के लिए ₹250 करोड़आवंटित किए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button