आज की खबर
शारदा चौक-तात्यापारा रोड पर फ्लाइओवर बनेगा… प्रदेश के बजट में 10 करोड़ रु का प्रावधान… चौड़ीकरण की 20 साल पुरानी योजना बंद
छत्तीसगढ़ के बजट 2026-27 में राजधानी रायपुर के लिए एक अहम घोषणा यह है कि शारदा चौक से तात्यापारा के बीच सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के बजाय अब वहां फ्लाइओवर बनाया जाएगा। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सदन में बजट भाषण के दौरान कहा कि इस फ्लाइओवर के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया गया है। इस तरह, यहाँ सड़क चौड़ीकरण को लेकर 20 साल से चल रही राजनीति का भी समापन हो गया है।
रायपुर में शारदा चौक-तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण करीब 20 सालों से लंबित है, जिसमे सड़क को 80 फीट चौड़ा किया जाना था। वर्तमान में यह सड़क कहीं 30 तो कहीं 45 फीट ही चौड़ी है, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। जबकि इस सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वे पूरा हो चुका। इसके दायरे में 102 दुकान और मकान आ रहे थे जिन्हें हटाने और प्रभावितों को लगभग 122 करोड़ रुपये मुआवजा देने का प्लान भी फाइनल हो चुका था। लेकिन अब पूरी योजना ही फाइनली समाप्त हो गई है। यहाँ फ्लाइओवर कैसे और कब तक बनेगा, इसका ब्योरा मिलना बाक़ी है।