आज की खबर

कवर्धा में चूहे खा गए 7 करोड़ रुपए का धान… ऐसा कहने वाले जिला विपणन अफसर सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले में 7 करोड़ रुपये से अधिक का धान चूहों द्वारा खाए जाने का विवादित बयान देने वाले जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई से खलबली मच गई है। क्योंकि कुछ और जिलों में भी धान के शॉर्टेज के लिए अफसर चूहों और दीमक को दोषी ठहरा चुके हैं। जिस बाज़ार चारभाठा केंद्र में यह घटना हुई थी, वहाँ के प्रभारी प्रितेश पांडेय को पहले हो निलंबित किया जा चुका है।

डीएमओ अभिषेक मिश्रा के निलंबन का आदेश रायपुर में विभाग के एमडी की ओर से जारी किया गया है। बता दें कवर्धा के बाज़ार चारभांठा और बघर्रा खरीदी केंद्रों से लगभग 7 करोड़ रुपये का 26 हजार क्विंटल से अधिक धान गायब हो गया। इसी बारे में डीएमओ मिश्रा ने कहा था कि धान चूहे, दीमक और कीड़े खा गए। बयान के तुरंत बाद कलेक्टर ने कार्रवाई शुरू की थी। अब शासन ने भी एक्शन लेकर संकेत दे दिए हैं कि ऐसे मामलों में प्रदेश में और भी एक्शन हो सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button