आज की खबर

जशपुर के झरने में अचानक बढ़ा पानी… चट्टान पर नहा रहे 7 युवक तेज धार में फंसे… कई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में बचे

छत्तीसगढ़ में जशपुर के दनगरी वाटरफॉल (Danagri Waterfall) में बड़ा हादसा टल गया, जब ऊपर से अचानक पानी बढ़ने से नीचे नदी की चट्टानें कुछ मिनट में तेज बहाव में डूब गईं और एक-दो चट्टानों पर 7 युवक बुरी तरह फंस गए। चारों तरफ़ तेज बहाव के बीच चट्टान पर फंसे इन युवकों को कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया गया।

बगीचा ब्लॉक के पास घने जंगलों में दनगरी जलप्रपात को देखने के लिए नदी पार करनी होती है। सभी पर्यटक नदी पार कर वाटरफॉल देखने पहुंचे थे। इसी दौरान भारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी का बहाव बेहद तेज हो गया।

पर्यटकों के बीच धारा में फंसने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन द्वारा तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। घंटों तक चले डरावने माहौल के बाद सभी 7 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना के बाद स्थानीय पिकनिक स्पॉट्स पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के साथ साथ लोगों की लापरवाही पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button