आज की खबर

चिल्फी बॉर्डर पर पुलिस ने 2.5 करोड़ रु का गांजा पकड़ा… कंटेनर में “पुष्पा” स्टाइल में बने सीक्रेट चेंबर में था गांजा… ओडिशा से पंजाब सप्लाई, तस्कर अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के चिल्फी बॉर्डर (कबीरधाम) पर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 4 क्विंटल 47 किलो (447 ग्राम) गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.23 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने चिल्फी में एनएच-30 पर वाहनों की चेकिंग के दौरान कुल 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा कंटेनर से पकड़ा। पुलिस ने मौके से अमृतसर (पंजाब) के रहने वाले आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने गांजे को छिपाने के लिए कंटेनर ट्रक के अंदर ड्राइवर सीट के ठीक ऊपर एक विशेष गुप्त चेंबर (सीक्रेट बॉक्स) बना रखा था।इस गुप्त चेंबर के अंदर गांजे के पैकेटों को खाकी रंग के टेप से पूरी तरह लपेटकर रखा गया था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस के अनुसार तस्कर इस बड़ी खेप को ओडिशा से पंजाब की ओर खपाने के लिए ले जा रहे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button