आज की खबर

The Stambh Breaking : प्राइवेट अस्पतालों को कल से आयुष्मान का पेमेंट… अलॉट किए गए 500 करोड़ रुपए, मरीज़ों के इलाज की दिक्कत दूर

छत्तीसगढ़ के प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान योजना का पेमेंट नहीं मिलने की वजह से आया गतिरोध आज रात ख़त्म हो गया है। छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शुक्ला और आईएमए के प्रतिनिधियों की प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ कुछ देर पहले बैठक हुई है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर्स की पूरी टीम को बताया है कि अस्पतालों को आयुष्मान के पेमेंट के लिए 500 करोड़ रुपए अलॉट कर दिए गए हैं और पेमेंट कल यानी मंगलवार, 3 फ़रवरी से शुरू कर दिया जाएगा।

आयुष्मान योजना से इलाज कर रहे निजी अस्पतालों का पेमेंट पिछले कुछ माह से नहीं हुआ था, जिससे अधिकांश अस्पताल संकट में हैं। आयुष्मान के पेमेंट के लिए अस्पतालों और संबंधित संगठनों ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत भी कर दी है। हॉस्पिटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शुक्ला ने कहा कि पेमेंट शुरू हो जाने के कारण प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन स्थगित किए जा रहे हैं और अस्पतालों में सामान्य रूप से आयुष्मान योजना में मरीजों का इलाज किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button