आज की खबर

सिंचाई प्रोजेक्ट पर सीएम साय के सख्त तेवर… निर्माण क्वालिटी, काम की गति से समझौता नहीं

सीएम विष्णु देव साय ने जल संसाधन विभाग की बैठक में तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं की निर्माण क्वालिटी में कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। राजधानी रायपुर के सीएम हाउस में हुई बैठक में सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव पी दयानंद तथा जल संसाधन सचिव राजेश टोप्पो भी थे। सीएम साय ने कहा कि हर प्रोजेक्ट हर हाल में निर्धारित समय में पूरा किया जाना चाहिए।

सीएम साय ने कहा कि सिंचाई परियोजनाएँ प्रदेश के सर्वांगीण विकास की धुरी हैं। जनता को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सिंचाई परियोजनाओं का निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों में गति लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय सचिव ने सीएम को पावर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से प्रदेश की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button