सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर : छह बड़े कमांडर सहित 9 करोड़ के इनामी नक्सली… 19 एके-47 और इंसास सेल्फ लोडिंग समेत 153 घातक वैपन… जानिए डिटेल्स

बस्तर में शुक्रवार को 210 माओवादियों के सरेंडर को देश का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण कहे जाने के पीछे पुख्ता वजहें हैं। पहला, अब तक इतनी बड़ी संख्या में हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर नहीं किया था। दूसरा, नक्सली अपने साथ 153 ऐसे हथियार भी लाए हैं, जो आधुनिक हैं और अभी दुनियाभर में इस्तेमाल हो रहे हैं।
जगदलपुर में 210 आत्मसमर्पित माओवादी कैडर में एक सेंट्रल कमेटी सदस्य, चार दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य, एक रीजनल कमेटी सदस्य, 22 डिविजनल कमेटी सदस्य, 61 एरिया कमेटी सदस्य और 98 पार्टी सदस्य शामिल हैं। इन पर कुल 9 करोड़ 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
सरेंडर करने वाले ये माओवादी कुल 153 हथियार लेकर पहुंचे थे।इनमे 19 AK-47, 17 SLR RIFLES, 23 INSAS RIFLES, एक INSAS LMG, 36 .303 राइफलें, 4 कार्बाइन, 11 BGL लॉन्चर, 41 शॉटगन और एक पिस्तौल शामिल हैं। ये सभी हथियार अब फोर्स के कब्जे में हैं।