आज की खबर

लैंडिंग के दौरान बिलासपुर रनवे पर विमान का टायर फटा… बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित… रनवे ब्लॉक से फ्लाइट भी कैंसिल

बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिल्ली से आई एलायंस एयर की फ्लाइट के लैंड करते समय एक पहिए का टायर फट गया। टायर फटने के बाद पहियों का रॉड भी रनवे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

मिली जानकारी के अनुसार टायर फटने के बाद विमान रनवे पर ही रुक गया। पहियों का रॉड क्षतिग्रस्त होने के कारण विमान को तत्काल रनवे से हटाया नहीं जा सका और रनवे ब्लॉक होने के कारण एयरपोर्ट पर दूसरी उड़ानों का संचालन प्रभावित हो गया। इस कारण बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट को फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button