आज की खबर

रायपुर के पास अडानी प्लांट में बलवा, खरोरा टीआई, एसआई समेत दर्जनभर घायल… संडे नाइट पार्टी के दौरान छत्तीसगढ़ी-बिहारी मजदूरों में भारी पथराव-मारपीट

राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में अडानी पॉवर प्लांट में रविवाररात बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच बलवा हो गया। श्रमिकों में संडे पार्टी के दौरान विवाद शुरू हुआ और थोड़ी देर में भारी पथराव और मारपीट शुरू हो गई। पथराव और हमलों में खरोरा टी आई, सब इंस्पेक्टर और फैक्ट्री के तीन गार्ड समेत दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। रायखेड़ा सरपंच की गाड़ी भी तोड़ी गई है। इलाके के डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के मुताबिक सुबह तक हालात काबू कर लिए गए हैं और मज़दूर फैक्ट्री में लौट आए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद प्लांट के आसपास शराब बेचने से मना करने को लेकर शुरू हुआ था। इस मुद्दे पर ग्रामीणों और फैक्ट्री के गार्ड्स के बीच लेकर बहस हुई। यह थोड़ी देर में छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूरों के बीच हिंसक टकराव में बदल गई और मजदूरों के बीच जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंचे रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी पर भी तोड़फोड़ की गई। बलवे की सूचना मिलते ही खरोरा थाना प्रभारी फोर्स के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में पथराव के कारण खरोरा टीआई और एसआई समेत पुलिसकर्मी तथा गार्ड घायल हो गए।

इसके बाद कल आधी रात तक रायपुर से काफ़ी फोर्स मौके पर पहुँच गई। शुरुआती तनाव के बाद अब स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। हालांकि क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर फैक्ट्री में आने-जाने पर सख्त चेकिंग की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button