छत्तीसगढ़

रावघाट में इतिहास की पहली ट्रेन कल पहुंचेगी… इसके बाद रायपुर-रावघाट पैसेंजर चलेगी रेगुलर… बस्तर के लिए बड़ा दिन

छत्तीसगढ़ के रेल इतिहास में 20 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार कल मंगलवार को रावघाट तक रेल पहुँचेगी। ताड़ोकी – रावघाट रेल लाइन एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन सीएम विष्णुदेव साय की उपस्थिति में किया जाएगा। इस अवसर पर रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद नई पैसेंजर ट्रेन तथा रायपुर में इलेक्ट्रिक इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दल्लीराजहरा से रावघाट के बीच लगभग 1,628 करोड़ रुपए की लागत से 95 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का कम पूर्ण किया गया है। ताड़ोकी से रावघाट के बीच 17.5 किमी लाइनबिछाने के साथ ही यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं के शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, किसानों, व्यापारियों और आम यात्रियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

सीएम साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रावघाट तक रेल पहुँचना केवल रेल नेटवर्क का विस्तार नहीं, बल्कि बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की नई संभावनाओं से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button