आज की खबर

भाजपा अध्यक्ष नवीन ने दिल्ली में इलाज करवा रहे प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाक़ात… उपचार का ब्योरा लिया, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ‘छत्तीसगढ़ निवास’ पहुँचकर छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान नितिन नवीन ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष के उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने डॉक्टरों की सलाह की जानकारी ली। ​प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कुशलक्षेम पूछे जाने और आत्मीय सम्बल प्रदान करने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रतिनिधि व पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button