आज की खबर

छत्तीसगढ़ के 20 खनिज ब्लॉक के प्रदर्शन के साथ नया रायपुर में बड़ा रोड-शो… ई-रेत संगवारी और टिन पोर्टल की भी शुरुआत… इस एक्सक्लूसिव शो की देश में चर्चा

नवा रायपुर में आज सोमवार, 31 अगस्त क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स (महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज) की नीलामी पर एक भव्य रोड शो आयोजित किया गया।  इस रोड शो में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा आयोजित इस रोड शो का मुख्य उद्देश्य खनिज क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना और देश को रक्षा व स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

रोड शो में सीएम साय के साथ केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, सीएम के प्रधान सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव पी दयानंद समेत कई अफसर भी शामिल हुए। इस रोड शो में 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों का प्रदर्शन किया गया। शो इस मुद्दे पर केंद्रित था कि राज्य में लिथियम, ग्रेफाइट और दुर्लभ मृदा तत्वों (Rare Earth Elements) जैसे रणनीतिक खनिजों के भंडार मौजूद हैं, जो AI और स्वच्छ ऊर्जा के लिए बेहद जरूरी हैं।

खास बात यह है कि इस भव्य रोड शो की आज देशभर में चर्चा थी और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह शाम से ट्रेंडिंग रहा। इस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के ई-रेत संगवारी’ (e-Ret Sangwari) और ‘टिन पोर्टल’ का आधिकारिक शुरुआत भी की गई। सीएमडीसी (CMDC) का इंडियन ओवरसीज बैंक और रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के साथ एमओयू (MoU) साइन हुआ। इसके साथ ही लघु खनिजों पर एक विशेष पुस्तक का विमोचन किया गया। तीन चूना पत्थर (Limestone) खनन पट्टा ब्लॉकों के लिए एनआईटी (NIT) भी जारी की गई।

देश की आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त

रोड शो में साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खदानों से निकलने वाले खनिज देश के रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने सतत खनन (Sustainable Mining) और पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button