आज की खबर

कार से टक्कर में युवक गंभीर, भाजपा विधायक रेणुका का बेटा कस्टडी में… जीई रोड पर अग्रसेन धाम के पास कल रात हादसा

राजधानी रायपुर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात कार से टक्कर के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने भरतपुर-सोनहत की तेजतर्रार भाजपा विधायक तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को हिरासत में ले लिया है। उससे हिट एंड रन केस में पूछताछ की जा रही है। कार की टक्कर से जो युवक घायल हुआ, उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसका शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अग्रसेन धाम के पास रात लगभग 2 बजे एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को बताया गया बताया जा रहा है कि कार में विधायक पुत्र लक्की समेत चार युवा सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लक्की को हिरासत में लिया। अन्य तीन से फरार हो गए। मौके पर ही पुलिस को पता चला कि कार लक्की ड्राइव कर रहा था। तेलीबांधा टीआई अविनाश सिंह ने मीडिया को बताया कि लक्की सिंह के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथी आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button