आज की खबर

जब सीएम साय और केंद्रीय मंत्री शिवराज ने धोए महिला के पैर… फूलो की आँखों में आभार बनकर छलके आँसू

अम्बिकापुर में ‘मोर आवास-मोर अधिकार’ कार्यक्रम चल रहा था। वहाँ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी थे। पीएम जनमन के तहत आवास प्राप्त करने वाली फूलो बाई भी आई हुई थीं। फूलो को मकान देने से पहले मंत्री शिवराज और सीएम साय ने उनके पैर धोए। फूलो की आँखे डबडबा गईं। आभार व्यक्त करते समय उसके मुंह से बोल नहीं फूटे। यह नज़ारा शाम तक पूरे प्रदेश में वायरल था।

यह दृश्य केवल एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं था, बल्कि यह उस विचारधारा का प्रदर्शन था, जिसमें जनसेवा को सर्वोपरि माना गया है। ग्राम पंचायत पंडरापाठ की फूलो बाई उन हजारों लाभार्थियों में से हैं, जिन्हें पीएम जनमन के तहत पक्का आवास प्राप्त हुआ है। फूलो बाई ने बताया कि अपने चार बेटियों के साथ मिट्टी के कच्चे घर में रह रही थीं, बेटियों की शादी हो गई। पति का निधन हो चुका है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें पक्का मकान मिलेगा, लेकिन अब उनका सपना साकार हो चुका है। श्रीमती फूलो बाई ने बताया कि घर में बिजली होने से काफी परेशानी दूर हो गई है, घर में ही शौचालय और नल कनेक्शन जैसी सुविधाओं के साथ गरिमामय जीवन व्यतीत कर रही हैं। बहरहाल, मंत्री शिवराज सिंह ने फूलो बाई से यह भी कहा कि ‘विष्णु के सुशासन में सब सुविधाएं मिलने लगी हैं’।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button