आज की खबर

TRANSFERS : छत्तीसगढ़ में 125 अपर कलेक्टर से लेकर डिप्टी कलेक्टरों तक के तबादले… सूडा के एडिशनल सीईओ का चार्ज पुलक भट्टाचार्य को

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आज मंगलवार, 29 सितंबर को राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, उप सचिव और डिप्टी कलेक्टर स्तर के कई वरिष्ठ और जमीनी अधिकारी शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के उपसचिव पुलक भट्टाचार्य को सूडा का एडिशनल सीईओ का प्रभार भी दिया गया है।

अधिकृत सूत्रों के अनुसार इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य अलग-अलग जिलों व विभागों में खाली पड़े पदों को भरना और प्रशासनिक कामकाज में तेजी तथा पारदर्शिता लाना है। आदेश के मुताबिक, सभी 125 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार संभालना है और इसकी पुष्टि विभाग को भेजनी है।

Screenshot
Screenshot
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button