आज की खबर

रायपुर भाजपा की 32 नेताओं की टीम, कई को पहला मौका… सत्यम दुवा, जैसिंघ, सुभाष उपाध्यक्ष… अमित मैशेरी व गुंजन महामंत्री, देखिए लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी में अब शहर और जिला स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति शुरू हो गई है। रायपुर के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने 32 पदाधिकारियों की टीम घोषित की है और खास बात ये है कि इस टीम में कई को पहली बार संगठन में पद दिया गया है। टीम में 6 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें सत्यम दुवा, ललित जैसिंघ, सुभाष अग्रवाल, अकबर अली, नवीन शर्मा और जितेंद्र धुरंधर हैं। इसी तरह, महामंत्री पद के लिए अमित मैशेरी और गुंजन प्रजापति को मौका दिया गया है। पार्टी ने रायपुर में मीडिया प्रभारी और दो सह प्रभारियों के अलावा सोशल मीडिया और आईटी सेल के लिए बड़ी टीम खड़ी की है। पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के लिए सह प्रमुख का पद सृजित किया गया है। रायपुर जिले की टीम अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से घोषित की गई है। पदाधिकारियों के नाम निम्नलिखित हैंः-

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button