आज की खबर

रायपुर के कारोबारी स्व. मिरानिया की अंत्येष्टि कल सुबह 9 बजे मारवाड़ी श्मशान में… भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित, अध्यक्ष किरण देव व नेता अंत्येष्टि में होंगे शामिल

पहलगाम में आतंकी गोली से मृत रायपुर के कारोबारी स्व. दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 9 बजे राजधानी के मारवाड़ी श्मशान घाट में होगा। स्व. मिरानिया का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत कई भाजपा नेता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ भाजपा ने पहलगाम में धर्म पूछकर किए गए भीषण नरसंहार पर गहन शोक-संवेदना व्यक्त की है और 24 और 25 अप्रैल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को आहूत डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा और विचार गोष्ठी के साथ ही आगामी 25 अप्रैल को वक्फ बोर्ड सुधार कानून जनजागरण अभियान के निमित्त होने वाली कार्यशाला स्थगित की गई है। सभा में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक मुख्य वक्ता के रूप में आने वाले थे। वहां केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। इसी तरह, 25 अप्रैल को एक कार्यशाला में मार्गदर्शन करने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम आने वाले थे। यह कार्यशाला भी स्थगित की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित सभी पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यक्रम व प्रवास स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व पदाधिकारी कल 24 अप्रैल को राजधानी में समता कॉलोनी निवासी कारोबारी दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे और स्व. मीरानिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button