आज की खबर

बायलर इंस्पेक्टर चयन में लगे आरोपों को पीएससी ने बताया भ्रामक… आयोग से चिट्ठी जारी, हर मापदंड के पालन का दावा

छत्तीसगढ़ में बायलर इंस्पेक्टर की चयन प्रक्रिया को लेकर उपजे बवाल के बीच, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने एक पत्र जारी कर दावा किया है कि चयन पूरी तरह मापदंडों के अनुकूल किया गया है तथा चयनित उम्मीदवार ने सभी अर्हताएं पूरी की हैं। आयोग से जारी पत्र में कहा गया है कि 2024 में बायलर निरीक्षक की परीक्षा से चयनित उम्मीदवार कानन वर्मा पीएससी के किसी सदस्य के रिश्तेदार नहीं हैं और इस संदर्भ में गलत जानकारी प्रसारित करते हुए पीएससी की चयन प्रक्रिया को दूषित बताया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Screenshot

बायलर इंस्पेक्टर मामले में पीएससी की चयन प्रक्रिया से जुड़ा यह विवाद वरिष्ठ नेताओं के पत्र के बाद से शुरू हुआ है। शिकायत में कहा गया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पीएससी के तीन सदस्यों प्रवीण वर्मा, संतकुमार पासवान और सरिता उइके की नियुक्ति की थी और तीनों अब भी काम कर रहे हैं। बायलर इंस्पेक्टर के तौर पर चयनित अभ्यर्थी इनमें से एक के रिश्तेदार हैं और चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थी को कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाया गया है। इस बारे में पीएससी के उपसचिव की ओर से आज 3 मार्च को जारी पत्र में कहा गया है कि आयोग बायलर इंस्पेक्टर ही नहीं, बल्कि सभी चयन परीक्षाओं को निष्पक्ष तथा त्रुटिरहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां तक कि दस्तावेज सत्यापन के समय भी प्रचलित नियमों के अनुसार सभी अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा संबंधी अर्हता निर्धारण तथा चयन कार्रवाई की गई है। इस संबंध में गलत जानकारियां प्रसारित की गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button