आज की खबर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम साय ने शुरू की विकसित भारत प्रदर्शनी… बृजमोहन ने गिनाईं सौ दिन की उपलब्धियां

पीएम नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन पर भाजपा ने पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ में भी मंगलवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए। शाम 6 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के जीवन, उनका राजनीतिक सफर और उनकी जनहितैषी योजनाओं की फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटि किया और सभी नेताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी के साथ पीएम मोदी के चित्र वाली विशाल रंगोली बनाई गई थी। सीएम साय समेत भाजपा नेताओं ने रंगोली बनाने वाले कलाकार को प्रोत्साहित कर उन्हे बधाई दी। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी थे।

इससे पहले, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। वरिष्ठ नेताओं सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव और अमित चिमनानी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन ने बताया कि पीएम मोदी की सरकार ने मात्र 100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएँ शुरू करके देश के विकास को रफ्तार दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सरकार 2047 तक ”विकसित भारत” के लक्ष्य-पथ पर तेज रफ्तार से बढ़ रही है। सांसद ने बताया कि केवल इंफ्रास्ट्रक्चर में मोदी सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें सड़क, रेल, बंदरगाह और हवाई मार्ग पर फोकस किया गया है। इसी तरह, महाराष्ट्र के वधावन में 76,200 करोड़ रुपए के वधावन मेगा पोर्ट को मंजूरी दी गई है। यह दुनिया के शीर्ष 10 बंदरगाहों में शामिल होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button