आम चुनाव

अब कांग्रेस का भी बड़ी जीत का दावा… जिला पंचायत की 160 सीटों में 78 कांग्रेस… 600 जनपद, 2100 सरपंच जीते, सूची जारी… भाजपा को भी लिस्ट देने की चुनौती

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजों को लेकर अहम खबर ये है कि 53 ब्लाक में पहले चरण में हुए जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और सरपंचों के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत का दावा कर दिया है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भीड़भरी प्रेस कांफ्रेंस में पहले चरण के पंचायत चुनाव के नतीजे जारी करते हुए जोरदार परफार्मेंस का दावा किया है। पार्टी ने सूची जारी कर दावा किया कि जिला पंचायत की 162 सीटों में से कांग्रेस समर्थित 78 प्रत्याशी जीते हैं, जबकि भाजपा समर्थित 66 प्रत्याशियों को ही जीत मिली है। कांग्रेस ने 911 में से 600 से ज्यादा जनपद सदस्यों और प्रदेशभर में 3605 में से 2100 कांग्रेस समर्थित सरपंचों की जीत का दावा किया है। संचार प्रमुख सुशील आनंद ने भाजपा पर पंचायत चुनावों के जूठे नतीजे जारी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और चुनौती दी कि वे जिन प्रत्याशियों को जीता हुआ बता रहे हैं, उनकी सूची जारी करें। कांग्रेस ने कहा कि यह चुनाव मतपत्र से हुए, इसलिए भाजपा हारी और मतपत्र से जो भी चुनाव होंगे, भाजपा उनमें जीत नहीं सकती। वह केवल ईवीएम से ही जीत सकती है।

राजीव भवन में हुई प्रेस कांफ्रेंस में सुशील आनंद के साथ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत गैंदू, महेंद्र छाबड़ा, अजय साहू, सोमेन चटर्जी और परवेज अहमद भी मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश की जिला पंचायतों में प्रथम चरण में 149 क्षेत्रों के नतीजे उनके पास हैं। इनमें 69 कांग्रेस के अधिकृत समर्थित उम्मीदवार तथा 9 कांग्रेस समर्थित निर्दलीय हैं। इसी तरह, पंच, सरपंचों और जनपदों में भी कांग्रेस समर्थित अधिक लोग चुनाव जीतकर आये है। प्रथम चरण में 3605 सरपंचों में 2100 से अधिक कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सरपंच चुनाव जीते है। इसी तरह, जनपद पंचायतों में भी 911 में से 600 से अधिक कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य विजयी हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं हुआ, बैलेट पेपर से हुआ इसलिए नतीजे कांग्रेस के पक्ष में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ईवीएम की तरह यहां बेईमानी नहीं कर पाई, इसलिए हार का मुंह देखना पड़ा है। नेताओं ने यह दावा भी किया कि सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, देश में जो भी चुनाव बैलेट से होगा, उसमें भाजपा की हार तय है।

कांग्रेस से जिलावार नतीजे जारी, यह आंकड़ों में

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button