आज की खबर

राजधानी की नालंदा लाइब्रेरी में एक हज़ार से ज़्यादा वेटिंग… राजेश मूणत लेकर आए नालंदा-2 का प्लान… शासन से मंज़ूरी के लिए लगाई ताक़त

छत्तीसगढ़ में तीन बार के मंत्री रहे दिग्गज भाजपा विधायक राजेश मूणत अब शहर के युवाओं के लिए बड़ी सुविधा दिलवाने के प्रयास में भिड़ गए हैं। वे रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नालंदा लाइब्रेरी के दूसरे चरण का प्लान लेकर आ गए हैं। इस वक्त नालंदा लाइब्रेरी में एक हज़ार की वेटिंग है। नालंदा जैसी सुविधा सभी युवाओं को मिले, इसलिए वरिष्ठ विधायक मूणत ने नालंदा-2 पर काम शुरू किया है। आज मंगलवार को उन्होंने इसका प्रेजेंटेशन देखा और अपने सुझाव शामिल करवाए हैं। उन्होंने कहा कि इसका एस्टीमेट तैयार होते ही वे इसे शासन से मंजूर करवाने में भिड़ जाएंगे।

पश्चिम विधायक मूणत ने मंगलवार को नालंदा परिसर द्वितीय पार्ट का प्रजेंटेशन देखा। प्रजेंटेशन नगर निगम  के अधीक्षण अभियंता राठौर, सहायक अभियंता शर्मा और वास्तुविद ज़ाकिर खान ने किया। नालंदा परिसर की योजना रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में क्रियान्वित हुई है।यह 24×7 लाइब्रेरी है। इसमें अभी – 1 हजार की वेटिंग चल रही है। विधायक मूणत ने विद्यार्थियों और युवाओं को हो रही स्थान की समस्या दूर करने नालंदा परिसर द्वितीय पार्ट योजना प्रस्तावित करने के निर्देश दिए थे। प्रजेंटेशन देखकर पूर्व मंत्री मूणत ने प्रसन्नता व्यक्त की और शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एस्टीमेट तैयार होने के पश्चात वे इसे राज्य शासन से स्वीकृत करवाने में लग जायेंगे। इस दौरान नगर निगम सभापति सूर्यकांत ल राठौड़, पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल भी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button