आज की खबर

दुर्ग में पैदा अफीम के लोकल सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़… सिमगा-बेमेतरा के होटल और ढाबा सील, मालिक अरेस्ट… रायपुर-दुर्ग में सप्लाई की खबर

दुर्ग में अफीम का खेत पकड़े जाने के बाद अब यहां पैदा की गई अफीम की लोकल सप्लाई की लोकल सप्लाई के बड़े नेटवर्क का खुलासा दुर्ग पुलिस ने कर दिया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर सिमगा-बेमेतरा में कठिया गांव के पास रामदेव होटल और राजस्थानी हाईवे ढाबा में छापे मारकर पुलिस ने 300 ग्राम से ज्यादा अफीम, चुक्की और कैश बरामद किया है। दोनों मालिकों रणछोड़ उर्फ रणजीत तथा सुनील देवासी को गिरफ्तार कर संस्थान सील कर दिए गए हैं। दोनों ही राजस्थान के मूल निवासी हैं और यहां होटल तथा ढाबे में अफीम बेच रहे थे। इसके अलावा दुर्ग पुलिस और रायपुर और दुर्ग संभाग में कई और जगह दुर्ग के अफीम-डोडा की सप्लाई का इनपुट मिला है, जिसका एनलिसिस किया जा रहा है।

बता दें कि दुर्ग के समोदा में भी अफीम की खेती का मास्टरमाइंड राजस्थान का ही गैंग हैं। इस मामले में खेत मालिक विनायक ताम्रकार के अलावा पुलिस ने विकास विश्नोई और छोटू राम समेत चार को गिरफ्तार किया है। इनमें विकास और छोटू भी राजस्थान के हैं। अब तक हुई पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि आरोपी अफीम फल और डोडा के इन नेटवर्क को इस फसल के साथ ही आगे बढ़ाने की योजना बना चुके थे। इस योजना में और लोगों तथा होटल-ढाबों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। पुलिस इनका पता लगा रही है। बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय ने इस तरह की गतिविधियों पर सख्त रवैया अपनाया है और हर एंगल पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही छापेमारी शुरू हुई है और नई-नई बातों का खुलासा हो रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button