आज की खबर

स्पेस में भारत की 1984 के बाद फिर ऊंची उड़ान… कैप्टेन शुभांशु शुक्ला स्पेसएक्स के रॉकेट से स्पेस स्टेशन की ओर… देश में जश्न, 41 साल पहले राकेश शर्मा गए थे अंतरिक्ष में

देशवासियों के लिए यह लम्हा गर्व की अनुभूति का है। भारत के गगनयात्री कैप्टेन शुभांशु शुक्ला अमेरिका से लांच हुए रॉकेट ax-4 से अंतरिक्ष में पहुँच गए हैं। उन्हें मिलाकर तीन देशों के चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स के फाल्कन रॉकेट ने भारतीय समय के अनुसार कुछ देर पहले दोपहर लगभग 1 बजे उड़ान भरी और अंतरिक्ष यात्रियों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया गया। सुभांशु भारत के दूसरे व्यक्ति हैं, जो अंतरिक्ष में पहुँचे हैं। वे स्पेस एक्स के प्राइवेट मिशन के पायलट के रूप में गए हैं। इससे पहले भारत के राकेश शर्मा 1984 में रूस के सोयूज मिशन में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे।

Screenshot

अब से ठीक 26 घंटे बाद स्पेसएक्स का मोड्यूल स्पेस स्टेशन पर डॉक करेगा यानी जुड़ेगा। इसके बाद कैप्टन शुक्ला समेत चारों अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन में दाखिल हो जाएंगे। कैप्टन शुक्ला पहले भारतीय होंगे जो स्पेस स्टेशन में रहेंगे। राकेश शर्मा और सुभांशु शुक्ला के अलावा भारतीय मूल की कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स भी अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। कल्पना चावला अंतरिक्ष से लौटते समय हादसे में मारी गई थीं। वे अमेरिकी नागरिक थीं, विलियम्स भी अमेरिकन सिटीजन हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button