देश-विदेश

ADR REPORT : आमदनी में भाजपा टाप, 4340 करोड़ रुपए आय… सर्वाधिक 1685 करोड़ चंदा Election Bond से… कांग्रेस का चुनावी खर्च देश में सबसे ज्यादा

देश में चुनाव और राजनैतिक दलों के विश्लेषण में लगी संस्था एडीआर (एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स) की रिपोर्ट में दावा किया है कि वर्ष 2023-24 में भारतीय जनता पार्टी 4340 करोड़ रुपए की आय के साथ देश के शीर्ष राजनैतिक दल के रूप में बनी हुई है। देशभर के छह राजनैतिक दलों को जितनी आय हुई है, उसका 75 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा अकेले भाजपा का है। कांग्रेस आय के मामले में भाजपा के एक चौथाई से कुछ अधिक है और पार्टी को इस अवधि में 1225 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है। जहां तक खर्च का सवाल है, भाजपा उस एक वर्ष में आय से आधा यानी लगभग 2211 करोड़ रुपए ही खर्च कर पाई है। खर्चे कांग्रेस में ज्यादा हैं और पार्टी ने आमदनी की तुलना में करीब 84 प्रतिशत यानी 1025 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

एडीआर की रिपोर्ट में चुनावी बांड से होने वाली आय का उल्लेख भी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी ने चुनावी बांड के जरिए 2524 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसमें भी भाजपा का हिस्सा सर्वाधिक है। पार्टी को चुनावी चंदे के रूप में बांड के जरिए 1685 करोड़ रुपए मिले हैं। इसकी तुनला में कांग्रेस को 828 करोड़ रुपए तथा आप पार्टी को 10.15 करोड़ रुपए का चंदा ही मिला है। एटीआर ने भारतीय स्टेट बैंक में आरटीआई दायर की थी, जिसके जवाब में बताया गया कि 2023-24 में विभिन्न राजनैतिक दलों ने 4507 करोड़ रुपए के चुनावी बांड भुनाए हैं। इसमें राष्ट्रीय दलों के साथ-साथ क्षेत्रीय दलों की आय भी शामिल है, लेकिन राष्ट्रीय दलों का हिस्सा इसका 56 प्रतिशत है।

कांग्रेस ने चुनावों में खर्च किए 619 करोड़ रुपए

एडीआर की रिपोर्ट में कहा या है कि कांग्रेस ने चुनावों में सबसे ज्यादा 619 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसके बाद पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन एक्सपेंसेज के रूप में 340 करोड़ रुपए खर्च किए गए। एडीआर के मुताबिक भाजपा, कांग्रेस और माकपा, तीनों दलों ने अपनी आय में सर्वाधिक खर्च चुनाव और एडमिनिस्ट्रेशन पर किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button