आज की खबर

होली में जोश और उमंग, चारों ओर बिखरे खुशियों के रंग… रमज़ान के जुमे की नमाज़ भी हो गई.. . हमारा छत्तीसगढ़ हमेशा की तरह खुशनुमा

राजधानी रायपुर समेत पूरा छत्तीसगढ़ शुक्रवार को सुबह से होली की उमंग और खुशियों के रंगों से सराबोर हो गया। बस्तर से सरगुजा तक रंगों का जादू सिर चढ़कर बोलता रहा। राजधानी रायपुर में सदर से नए शहर तक लोगों ने जमकर होली खेली। होली की खुशियों के बीच प्रदेश में रमजान के जुमे की नमाज़ भी अदा हो गई। छत्तीसगढ़ में हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर में अपने निवास पर पूरे गांववालों के साथ होली खेली है। इस वक्त तक पूरे छत्तीसगढ़ से आने वाली सूचनाएं बेहद खुशनुमा हैं।

होली पर्व पर हमेशा की तरह इस बार भी कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए। चप्पे चप्पे पर पुलिस नज़र आई, लेकिन यह व्यवस्था त्योहार की खुशियों में बाधा नहीं, जश्न में सुरक्षा के लिहाज़ से ही की गई थी। इस इंतज़ाम के बीच, राजधानी में हुरियारों की टोलियाँ सुबह से ही नज़र आने लगी थीं। पूरे शहर में दोपहर तक जोश और उत्साह से होली खेली गई। होली पर्व के कारण मस्जिदों में रमजान के जुमे की नमाज़ का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया था। दोपहर दो से ढाई बजे के बीच नमाज़ भी अदा हो गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button