छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा… सब्जी लेकर पैदल लौट रही महिलाओं को एसयूवी ने रौंदा, 4 की मौत… गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को भी पीट-पीटकर मार डाला

छत्तीसगढ़ में रविवार शाम करीब 7 बजे नेशनल हाईवे से हादसे की दिल दहलाने वाली खबर आई है। बिलासपुर से अंबिकापुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर मणिपुर इलाके के भिट्ठीकला गांव के पास सब्जी लेकर गुजर रही कुछ महिलाओं पर एक एसयूवी मौत बनकर टूटी। स्कार्पियो नंबर CG 15 EH 8874 ने सड़क किनारे पैदल जा रही महिलाओं को कुचल दिया, जिससे 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो एक ट्रेलर से टकराकर रुकी। इस बीच भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसने ड्राइवर को पकड़ा और इस बुरी तरह पीटा की उसकी भी मौत हो गई। भीड़ अब भी सड़क पर बैठी है और नेशनल हाईवे जाम है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं।

हादसे के बारे में पुलिस से फिलहाल यही पता चला है कि भिट्ठीकला गांव में साप्ताहिक बाजार लगा था। महिलाएं बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी बीच, अंबिकापुर से लखनपुर की ओर जा रही बेकाबू स्कॉर्पियो ने पहले महिलाओं को रौंदा और फिर सामने से आ रहे एक ट्रेलर से जा टकराई, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और भागने की कोशिश कर रहे स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया। इसकी जमकर पिटाई की गई और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी भी मौत हो गई है। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button