आज की खबर

राजधानी रायपुर आउटर में खदानों पर छापे, चार क्रशर सील… कार्रवाई मंदिरहसौद और धरसींवा इलाके में, कई को नोटिस

राजधानी रायपुर के आउटर में बेतहाशा अवैध माइनिंग की शिकायतों पर कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर माइनिंग विभाग की टीमों ने मंदिरहसौद और धरसीवां इलाके में छापेमारी की है।. छापेमारी में विभाग ने 4 क्रशर प्लाटों को सील कर दिया है। अफसरों ने बताया कि सील क्रशर श्रीचंद प्रीतवानी, शैलेंद्र चौरसिया, महादेव माइनिंग महेश प्रीतवानी और निमेश कुमार चेलक के हैं।

मिली जानकारी की मुताबिक खनिज विभाग की टीमों ने आरंग विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मंदिरहसौद तहसील के नरदहा, धनसुली और खपरी गांवों में औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा धरसीवां क्षेत्र में भी सख्त कार्रवाई की गई है। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर क्रशर यूनिट्स को सील किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, ये संचालक निर्धारित मानकों से अधिक खुदाई, बिना अनुमति के विस्तार और पर्यावरणीय नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। कार्रवाई सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव और खनिज निरीक्षक स्तुति निगम के नेतृत्व में की गई। विभाग ने कई अन्य क्रशर संचालकों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button