आज की खबर

रायपुर में पहले बार दो महिलाएं डकैती में अंदर… एक महिला आरोपी इससे पहले मर्डर समेत दर्जनभर मामलों की हिस्ट्रीशीटर

राजधानी में कमल विहार के कृष्ण हाईट्स के एक फ्लैट में डाका डालकर सवा 2 लाख रुपए से ज़्यादा का माल लूट लिया गया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इन्वेस्टीगेशन शुरू तो हैरतअंगेज़ खुलासा यह हुआ कि डकैती के दौरान दो महिलाएं शेष पुरुषों से ज़्यादा एक्टिव थीं। दर्जनों सीसीटीवी फुटेज से पुलिस एक महिला पूजा सचदेव तक पहुंच गई। उसे तथा साथी महिला के साथ तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, एक-दो और आरोपियों की तलाश चल रही है। पुलिस के अनुसार डकैती में गिरफ्तार पूजा सचदेव पर पहले से हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं, जिनमे वह जेल जा चुकी है। आरोपियों से लूटी गई एक दोपहिया, लैपटॉप, गैस सिलेण्डर, बर्तन और नगदी समेत दो लाख रुपए से ज़्यादा का माल जब्त कर लिया गया है।

डकैती की वारदात थाना मुजगहन कृष्णा हाईट्स कमल विहार में 14 नवंबर को आधी रात हुई। वहा रहनेवाली युवती अपने भाई के फ्लैट में कपड़ा और खाना छोड़कर वापस लौट रही थी। तब पूजा और साथियों ने ख़ुद को पुलिसवाला बताकर रोका, और वापस भाई के फ्लैट में ले गए। युवती के भाई को भी पीटा गया और गले में चाकू टिका दिया गया। उन्हें बांधकर एटीएम छीना और कैश निकाल लिया। फिर घर का कैश, कमरे में रखा लैपटॉप, गैस सिलेण्डर तथा दोपहिया वाहन लूट कर फरार हो गये।

वारदात को एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए जाँच के लिए बड़ी टीम लगाई। एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी क्राइम संजय सिंह समेत कई अफसर जांच में जुटे। चौबीस घंटे के भीतर ही आरोपियों की पहचान पूजा सचदेव, असीमा राव, निखिल सचदेव, अंकित सोनी एवं एक नाबालिग के रूप में हो गई। कई जगह रेड करके सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्यवाही में मुजगहन टीआई सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, आर. महिपाल सिंह ठाकुर, विकास शर्मा, किसलय मिश्रा तथा थाना मुजगहन से उनि वरूण देवता, आर. अनिल मधुकर तथा म.आर. गायत्री खरे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button