छत्तीसगढ़

बिलासपुर एयरपोर्ट से रात में पहली बार उड़ा विमान, इसी से रायपुर आए सीएम… प्रदेश में नाइट फ्लाइट वाले दो एयरपोर्ट

तक़रीबन तीन महीने तक चले अपग्रेडेशन के बाद रविवार को एयरपोर्ट से विमान ने रात में पहली बार उड़ान भरी और रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इस तरह, बिलासपुर का विलासा देवी एयरपोर्ट प्रदेश में दूसरा हो गया, जहां विमानों की नाइट लैंडिंग और टेकऑफ सुविधा शुरू हो गई। कल रात बिलासपुर से उड़ी पहली फ्लाइट में सीएम विष्णुदेव साय समेत जनप्रतिनिधि-अफसर रायपुर आए।

रात में विमानों के संचालन के लिए बिलासपुर एयरपोर्ट को 3-C वीएफआर से उन्नत कर 3-C आईएफआर श्रेणी में विकसित करने का कार्य लगभग 31 करोड़ रुपये से पूर्ण किया गया। इस अपग्रेडेशन के बाद डीजीसीए ने इसी साल 6 फरवरी को एयरपोर्ट को रात्रिकालीन संचालन की अनुमति दी। इस तरह अब यहां रात में भी उड़ानों का संचालन संभव हो गया है। रात की पहली फ्लाइट में सफ़र करने से पहले सीएम साय ने मीडिया से कहा कि रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने से अब निर्धारित उड़ानों के साथ-साथ आपातकालीन एवं मेडिकल फ्लाइट्स भी रात में संचालित हो सकेंगी। जिससे जीवनरक्षक सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी। बेहतर हवाई संपर्क से व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से इस नई सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना की।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button