शासन

इमोशनल टचः साय सरकार पीएम मोदी की मंशा पर चलाएगी “एक पेड़ मां के नाम” अभियान

पर्यावरण को बचाने की मुहिम में वन विभाग होगा शामिल, आम लोगों को जोड़ेंगे

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और उनकी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की मंशा पर प्रदेश में पेड़ लगाने जैसे सरोकार को इमोशनल टच देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाने जा रही है। सीएम साय ने रविवार को स्वदेशी भवन में पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ सुना। पीएम ने मन की बात में एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख किया। रेडियो कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने कहा कि वे खुद अपनी माता के नाम पर पेड़ लगा चुके हैं। अब इसे अभियान का रूप दिया जाए तथा जरूरी तैयारियों के साथ इसे पूरे प्रदेश में अभियान का रूप दिया जाए। स्वदेशी भवन के इस कार्यक्रम में सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा के आलावा विधायक मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा भी मौजूद थे।

स्वदेशी भवन में पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुनने पहुंचे सीएम साय

अभियान चलाया जा सकता है स्वतंत्रता दिवस तक

जानकारों के मुताबिक इस अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति उपलब्ध स्थान पर नियमानुसार अपनी मां के नाम पर पेड़ लगा सकता है। माना जा रहा है कि इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जल्दी ही हर निकाय-पंचायत क्षेत्रों में स्थान तय कर लिए जाएंगे, जहां पेड़ लगाए जाने हैं। यह अभियान 15 अगस्त यानी लगभग डेढ़ माह तक चलाया जा सकता है। सीएम साय ने पूरे प्रदेश के लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।

सीएम साय-सांसद बृजमोहन का भाटापारा में स्वागत

आदिवासी गोंड़ समाज मावली महासभा द्वारा सांस्कृतिक भवन लोकार्पण एवं रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में रविवार को सीएम विष्णुदेव साय के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी पहुंचे। दोनों का भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, बिलाईगढ़ विधायक सनम जांगड़े के साथ समाज प्रमुखों ने स्वागत किया। इस मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल और डीएफओ मयंक अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button