आज की खबर

नवकार महामंत्र दिवस पर 108 देशों के श्रद्धालु कल जुटेंगे दिल्ली में… पीएम मोदी भी शामिल होंगे

एक वैश्विक पहल के तहत 108 से अधिक देशों के लोग पवित्र जैन मंत्र के माध्यम से शांति, आध्यात्मिक जागृति और सार्वभौमिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए 9 अप्रैल को नई दिल्ली में नवकार महामंत्र दिवस में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सुबह लगभग 8 बजे, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा। पीएम नरेंद्र मोदी समारोह में हिस्सा लेंगे और सभा को संबोधित भी करेंगे।

नवकार महामंत्र दिवस आत्मिक सद्भाव और नैतिक चेतना का एक भव्य उत्सव है, जो लोगों को जैन धर्म के सबसे पूज्य और सार्वभौमिक मंत्र—नवकार महामंत्र—के सामूहिक जाप के माध्यम से एकजुट करने का प्रयास करता है। यह मंत्र अहिंसा, विनम्रता और आत्मिक उत्थान के सिद्धांतों पर आधारित है। यह मंत्र आत्म-परिवर्तन की प्रेरणा देता है और सिद्धों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।यह दिवस सभी व्यक्तियों को आत्म-शुद्धि, सहिष्णुता और सामूहिक कल्याण के मूल्यों पर चिंतन करने के लिए प्रेरित करता है। 108 से अधिक देशों के लोग इस वैश्विक जाप में भाग लेकर शांति और एकता का संदेश देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button