आज की खबर

बिहार के पटना और मुंगेर में कल सीएम साय की दो चुनावी सभाएं… अब लगा रहेगा छत्तीसगढ़ सरकार का राजनैतिक आना-जाना

पूरे देश की नजर बिहार के चुनाव पर है, जहां प्रत्याशियों की घोषणा शुरू होने के साथ फील्ड पर राजनैतिक घमासान शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं में सीएम विष्णुदेव साय पहले हैं, जो बिहार में स्टार प्रचारक घोषित हैं और कल यानी गुरुवार से वहां राजनैतिक दौरे शुरू कर रहे हैं। सीएम साय मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे पटना और शाम करीब 4 बजे मुंगेर में आमसभाएं लेंगे। इसके बाद भी सीएम साय, सरकार के कई मंत्री, सांसदों और नेताओं का बिहार आना-जाना लगा रहेगा।

छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी नितिन नवीन बिहार से आते हैं। लेकिन सीएम साय अथवा छत्तीसगढ़ के अन्य मंत्री-नेताओं के दौरे का ताल्लुक इससे नहीं है। सीएम की बिहार में स्टार प्रचारक के रूप में सभाएं होंगी। उनके दौरे पार्टी में सेंट्रलाइज तरीके से तय होंगे। वे गुरुवार को सुबह साढ़े 8 बजे रायपुर से उड़ेंगे और करीब 10 बजे पटना पहुंच जाएंगे। पटना में गोलघर मंदिर और बांसघाट काली मंदिर के दर्शन के बाद वे दोपहर करीब साढ़े 11 बजे पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में पहली सभा लेंगे। यहां से वे हेलिकाप्टर से मुंगेर जिले में तारापार जाएंगे तथा वहां करीब डेढ़ बजे एक और आमसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के बिहार प्रवास की तैयारी कर ली गई है। इसके बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा कई मंत्रियों के बिहार में चुनावी दौरे तय हो रहे हैं तथा सीएम की आधा दर्जन और आमसभाएं बिहार में होने की सूचना मिली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button