आम चुनाव

रायपुर उत्तर के बूथ में पहुंचे सीएम साय ने बनाए सदस्य… मूणत ने दी घर-घर दस्तक… जिले में 4 दिन में 10 हजार मेंबर

भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव समेत सभी प्रमुख नेता अब बूथ स्तर पर पार्टी की मेंबरशिप देने के लिए उतर गए हैं। शुक्रवार को सीएम साय ने खम्हारडीह इलाके के नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड में लोगों को मिस्ड काल के जरिए भाजपा का सदस्य बनाया। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र तथा संगठन महामंत्री पवन साय रायपुर ग्रामीण  के माना कैंप के एक बूथ में लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए पहुंचे। रायपुर के सदस्यता अभियान प्रभारी सत्यम दुवा ने बताया कि जिले में अब तक 10 हजार से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ में पार्टी 50 लाख सदस्य बनाने के टारगेट पर चल रही है। यह अभियान दो महीना चलनेवाला है।

सीएम साय ने सुभाषचंद्र बोस वार्ड के बूथ पर लोगों को सदस्य बनाया और कहा कि सदस्यता अभियान जिला, मंडल और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे को साकार करते हुए पार्टी नेताओं को सभी बूथ में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलानी है। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना को पीएम मोदी ने मंजूर कर दिया है। सरकार ने राज्यांश की व्यवस्था भी कर दी है। इस तरह, अब साढ़े 8 लाख पीएम मकानों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद सुनील सोनी, सच्चिदानंद उपासने, राजीव अग्रवाल, छगनलाल मूंदड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा साहू, पार्षद रोहित साहू और मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर उपस्थित थे।

राजेश मूणत भी सदस्यता दिलाने के लिए निकले

रायपुर पश्चिम से वरिष्ठ भाजपा विधायक राजेश मूणत भी शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में कई लोगों के घर पहुंचे और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता अभियान के लिए पूर्व मंत्री राजेश मूमत के साथ पश्चिम के सदस्यता प्रभारी ओंकार बैस,  प्रीतम सिंह ठाकुर, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर नवीन शर्मा, नवीन सिंग और पवन केशरवानी भी निकले।

माना कैम्प में साय, जगदलपुर में किरण देव

रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के माना कैम्प के टीटी कालोनी स्थित बूथ में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, पार्षद, बूथ अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने सदस्यता ली। इसी तरह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ से भाजपा का सदस्यता अभियान सुरू किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button