सीएम साय कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर को… सीएस अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई… पूर्व में केवल सुनील कुमार को कैबिनेट ने दी थी विदाई

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर को होगी। इस बैठक में वैसे तो राज-काज से जुड़े एजेंडे रहेंगे ही, रिटायर हो रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन की विदाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ में कई चीफ सेक्रेटरी हुए, लेकिन कैबिनेट से विदाई का सम्मान अमिताभ जैन से पहले केवल सुनील कुमार को ही हासिल हुआ है। कैबिनेट की इसी बैठक में नए चीफ सेक्रेटरी विकास शील का स्वागत भी होगा।
छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब किसी निवर्तमान मुख्य सचिव को कैबिनेट में विदाई दी जाएगी। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार को फरवरी 2014 में कैबिनेट द्वारा विदाई दी गई थी।
नए सीएस विकास शील कि बारे में
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के विकास शील 30 सितंबर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य के 13वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभालेंगे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे। विकास शील का रिटायरमेंट जून 2029 में है। पांच वरिष्ठ आईएएस अफसरों को सुपरसीड कर विकासशील को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।