आज की खबर

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन… सूदखोरी में फरार तोमर बंधुओं का दफ्तर चूर-चूर

रायपुर पुलिस ने साय सरकार के कार्यकाल में किसी अपराधी पर अब तक का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन लिया है। करणी सेना के अध्यक्ष तथा सूदखोरी के चार दर्जन मामलों में फरार आरोपी वीरेंद्र रूबी तोमर और भाई रोहित तोमर के भाठागाँव साईनगर स्थित उस दफ्तर पर रविवार को सुबह पुलिस-प्रशासन की टीमों ने बुलडोज़र चला दिया है। तोड़फोड़ अभी चल रही है।

अफ़सरों ने बताया कि तोमर बंधुओं ने रोहित की पत्नी के नाम से यह बंगलानुमा दफ्तर खोला था। इसी दफ्तर से सूदखोरी का धंधा चलता था। राजधानी में सूदखोरी और वसूली में लगे कई और आरोपियों का इस दफ्तर में रेगुलर आना-जाना था। रूबी और रोहित के फरार होने से एक साल पहले तक के यहाँ के फुटेज भी पुलिस ने अपने पास रखे हैं। इस फुटेज में नज़र आने वाले सूदखोरों और वसूलीबाज़ों को कुछ अरसे बाद एक एक करके बुलाया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button