रायपुर से निकली कार ने उगले 3 करोड़ रुपए… नए रूट पर मिल गया हवाला का माल… दो गिरफ्तार और क्रेटा जब्त
कुम्हारी में कार से 6 करोड़ रुपए मिलने की घटना को बमुश्किल एक माह बीता होगा कि अब रायपुर से तीन करोड़ रुपए भरकर महाराष्ट्र जा रही क्रेटा कार पकड़ ली गई है। दिलचस्प ये है कि कार ने कुम्हारी के बजाय महाराष्ट्र के लिए नया रूट पकड़ा, पर बालोद में फँस गई।
बालोद पुलिस ने कैश पकड़े जाने के बाद ड्राइवर और साथी को हिरासत में ले लिया। हवाला का पैसा ले जाने वाली गाड़ियों में इसी तरह दो लोग ही पकड़े जाते रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बालोद की कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ीभाट गांव के पास महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा (MH 04 MA 8035) को रोककर तलाशी ली। गाड़ी से तकरीबन तीन करोड़ रुपए कैश बरामद कर लिए गए। गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति रकम के बारे में जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस टीम गाड़ी को कोतवाली ले आई है। पुलिस को प्रथम दृष्टया हवाला की आशंका है। यह स्पष्ट है कि पैसा रायपुर से कलेक्ट कर रायपुर लाया जा रहा था।



