आज की खबर

बड़ी कार्रवाई : आईजी डांगी को आरोप के बाद पुलिस एकेडमी से हटाया… अजय यादव को कमान

साय सरकार ने कथित शोषण के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में पदस्थ आईजी रतनलाल डांगी को हटा दिया है। आईजी डांगी को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उनकी जगह आईपीएस अजय यादव को चंदखुरी अकादमी में बतौर आईजी पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने गुरुवार को देर शाम इस आशय का आदेश जारी किया है। आदेश में आईजी डांगी को हटाने के कारण का उल्लेख नहीं है। आईजी डांगी कुछ दिन पहले एक पुलिसकर्मी की पत्नी द्वारा लगाए गए शोषण के आरोप से चर्चा में आए थे। महिला पर उन्होंने भी ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। आईजी डांगी को हटाए जाने का कारण यही मामला बताया जा रहा है। चंदखुरी एकेडमी की कमान तुरंत संभालने के निर्देश आईजी अजय यादव को दिए गए हैं। वे अभी प्रदेश की नारकोटिक्स कंट्रोल टीम की कमान भी संभाल रहे हैं।

Screenshot
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button