आज की खबर

ऐपल 9 सितंबर को लांच कर सकता है iphone 18 pro-max… लुक लगभग 17 जैसा पर बड़े पावरफुल कैमरे, रेट भी ज़्यादा

Apple की अपकमिंग iPhone 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल्स (iPhone 18 Pro और Pro Max) के 9 सितंबर को लॉन्च होने की संभावना है। इनकी डिलीवरी और सेल 18 सितंबर 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण भारत में प्रो मॉडल्स की कीमत में 20,000 रुपए तक की वृद्धि हो सकती है।

इस बार apple अपनी लॉन्च स्ट्रेटजी में बड़ा बदलाव कर सकता है। iPhone 18 Pro और Pro Max प्रीमियम मॉडल्स को सितंबर 2026 के टेक इवेंट में पेश किया जा सकता है।

फोल्डेबल (iPhone Ultra/Fold): लीक्स के अनुसार ऐपल अपना पहला फोल्डेबल फोन भी इसी सितंबर इवेंट में प्रो मॉडल्स के साथ उतार सकता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं कि 18e और iPhone Air 2 स्टैंडर्ड मॉडल सितंबर में नहीं, बल्कि 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाएंगे।

क्या बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे

नया प्रोसेसर: इस सीरीज में बेहद पावरफुल 2nm A20 सीरीज चिप मिलने की उम्मीद है।

कैमरा और डिजाइन: प्रो मॉडल्स का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल्स जैसा हो सकता है, लेकिन इसमें बड़े कैमरा सेंसर होंगे।

एआई आधारित सुविधा: 18 pro में एडवांस AI फीचर्स (Apple Intelligence) जोड़े जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button