आज की खबर

रायपुर संभाग की एक और रोड अब परफेक्ट फोरलेन… इसके लिए दिल्ली से आई 146 करोड़ रुपए की मंजूरी… इससे 36 किमी सड़क की बदलेगी तस्वीर

Screenshot

केंद्र सरकार ने रायपुर संभाग की जिला सड़कों को अपग्रेड करने का सिलसिला जारी रखा है। धर्मनगरी राजिम से फिंगेश्वर होकर महासमुंद जाने वाले रोड अब पूरी तरह परफेक्ट फोरलेन बनेगी। इस रोड पर कई नए पुल बनाए जाएंगे और पुरानी सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा। करीब 36 किमी सड़क की तस्वीर बदलने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 146 करोड़ रुपए से अधिक मंजूर करके छत्तीसगढ़ को भेज दिए हैं। पीडब्लूडी सचिव डा. कमलप्रीत सिंह ने केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत इस सड़क के लिए केंद्र से मंजूरी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय तथा डिप्टी सीएम अरुण साव की मंशा के अनुरूप सड़क का  निर्माण जल्दी शुरू किया जाएगा और 2027 के मध्य तक खत्म करने की तैयारी है।

छत्तीसगढ़ शासन के पीडब्लूडी विभाग ने ईएनसी को इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर वगैरह की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि अगर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए भूअर्जन की जरूरत पड़ी, तो इसी मंजूर राशि में से मुआवजा दिया जाए। अन्यथा सरकारी जमीन पर ही सड़क निर्माण का प्रयास किया जाए। निर्देश दिए गए हैं कि सड़क निर्माण के लिए 90 प्रतिशत बाधारहित भूमि होने पर ही टेंडर की प्रक्रिया की जाए। बता दें कि महासमुंद से राजिम को जोड़ने वाली यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें काफी अंतरजिला ट्रैफिक चलता है। महासमुंद और गरियाबंद जिलों को जोड़नेवाला यह अहम मार्ग भी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button