आज की खबर

नवा रायपुर में पुरखौती के सामने एक और पिकनिक स्पाट… भव्य कलाग्राम बनेगा, सीएम साय ने दिलवाई 10 एकड़ जमीन

नवा रायपुर में घूमने के लिए लोग बड़ी संख्या में पुरखौती मुक्तांगन जाते हैं, अब उसके ठीक सामने एक और बड़ा पिकनिक स्पाट जल्द आकार लेगा। यहां भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम स्थापित किया जा रहा है, जो जल्द ही आकार लेगा। सीएम विष्णुदेव साय ने कलाग्राम के लिए कैबिनेट की बैठक में 10 एकड़ जमीन कलाग्राम के लिए अलाट करवा दी है। कलाग्राम मूलतः छत्तीसगढ़ में कला, संस्कृति और शिल्प को प्रोत्साहन देने के लिए बनाया जा रहा है। यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से डेवलप किया जाएगा।

कलाग्राम जिस जमीन पर बनेगा, यह पुरखौती मुक्तांगन के सामने तथा दो ओर से मुख्य मार्ग से जुड़ी हुई है। इसके लिए सरकार नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) को इस भूमि के प्रीमियम एवं भू-भाटक की प्रतिपूर्ति की राशि अदा करेगी। सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि कलाग्राम की स्थापना छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, संस्कृति और शिल्प को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह सिर्फ एक संरचना नहीं, बल्कि हमारे कलाकारों के सपनों का मंच होगा, जो उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने और जीविका के अवसर प्राप्त करने में सहयोग करेगा। हमारी सरकार लोककला और हस्तशिल्प को आत्मनिर्भर भारत की भावना से जोड़कर उन्हें वैश्विक मंच देना चाहती है। कलाग्राम शिल्पकारों, लोक कलाकारों और परंपरागत कारीगरों के लिए एक समर्पित केंद्र होगा, जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा और रचनात्मक अर्थव्यवस्था के केन्द्र के रूप में कार्य करते हुए कला, संस्कृति एवं छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत का प्रदर्शन करेगा। यह केंद्र निर्माण, संचालन एवं संरक्षण कार्यों सहित सभी खर्च भा10 एक रत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button