आज की खबर

रायपुर के कारोबारी डागा पर ईडी ED के छापे… आरंग में बड़े जमीन सौदों की सूचना पर रेड… भारतमाला स्कैम से कनेक्शन?

राजधानी रायपुर में जमीन और मनी लैंडिंग के बड़े कारोबारी नितिन डागा पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह छापा मारा है। ईडी की टीमें रायपुर और दुर्ग जिले में जांच कर रही हैं। नितिन डागा आरंग इलाके के बड़े जमीन जमींदार हैं और ज्वेलरी के भी कारोबारी बताए जाते हैं। भारतमाला प्रोजेक्ट में जमीनों की बड़ी ख़रीदी को छापेमारी की वजह बताया गया है। हालांकि इस बारे में अब तक ईडी का अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।

आज सुबह 5 बजे रायपुर के पंडरी इलाके में रवि नगर के ‘सुशील विला’ (नितिन डागा के निवास) पर ईडी के अधिकारी केंद्रीय सुरक्षा बलों (CRPF) के जवानों के साथ पहुंचे हैं। घर के भीतर दस्तावेजों व डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक नितिन डागा ने आरंग और आसपास बड़े पैमाने जमीनों की खरीद-बिक्री की है।इसलिए कहा जा रहा है कि यह मामला भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) से जुड़ी जमीनों के लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है, क्योकि भारतमाला प्रोजेक्ट में ज़मीन की ख़रीदी बिक्री में अभनपुर और आरंग इलाके बहुत चर्चा में रहे हैं। हालांकि वजह की पुष्टि होना बाकी है। रायपुर के अलावा ईडी की एक टीम दुर्ग जिले की ऋषभ कॉलोनी में भी पहुंची है, जहां 10 से अधिक अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button