सिंगापुर में छत्तीसगढ़ का आकर्षण… बोटैनिकल गार्डन्स से एग्रो-फ़ूड तक निवेश की तैयारी… सीएम साय और टीम भारत रवाना, बुधवार को सुबह रायपुर

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को पहली बार सिंगापुर में होने वाले SING फोरम के लिए नॉमिनेट किया और चार दिन में प्रदेश ने इस अवसर का अच्छी तरह इस्तेमाल भी कर लिया। आज मंगलवार को प्रवास के चौथे दिन सीएम विष्णुदेव साय और टीम ने छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ रुपए का नया निवेश प्रस्ताव हासिल करने में कामयाबी पाई। इसे मिलकर, चार दिन में छत्तीसगढ़ ने सिंगापुर में लगभग 44 हज़ार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं और तक़रीबन सभी कॉर्पोरेट तथा अन्य सेक्टर्स के आने की उम्मीद जताई गई है। चार दिन के प्रवास के बाद सीएम साय के साथ प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और टीम सिंगापुर से भारत के लिए रवाना हो रही है। सभी आज रात 11 बजे तक नई दिल्ली पहुँच जाएंगे और बुधवार को सुबह 10 बजे के आसपास रायपुर आएंगे।
सिंगापुर प्रवास के अंतिम दिन भी छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए सिंगापुर की ITE Education Services के साथ एमओयू किया गया। वहीं एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में ₹350 करोड़ का नया निवेश प्रस्ताव भी मिला। इसके साथ ही सिंगापुर यात्रा में छत्तीसगढ़ को मिले एफडीआई निवेश प्रस्तावों की राशि बढ़कर करीब 44 हजार करोड़ रुपए हो गई है। सीएम साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से भी मुलाकात की। इसके अलावा दुनिया की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
सीएम य ने कहा कि “निवेश से उद्योग आते हैं और कुशल युवा उन उद्योगों की ताकत बनते हैं। सिंगापुर ने कौशल विकास का एक सफल मॉडल तैयार किया है। हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को भी उद्योगों की जरूरत के मुताबिक आधुनिक प्रशिक्षण मिले।



