गोलमाल-5 में अक्षय कुमार विलेन के रोल में नज़र आएंगे… शूटिंग पूरी लेकिन दिसम्बर की रिलीज़ टली, अब मार्च में
गोलमाल 5′ (Golmaal 5) रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली बॉलीवुड की एक बेहद लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म है। मार्च 2026 में रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई थी। अगस्त 2026 तक की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की लगभग पूरी शूटिंग खत्म हो चुकी है और केवल दो गानों की शूटिंग बाकी है। हाल ही में इंटरनेट पर यह अफवाह उड़ी थी कि फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी, लेकिन प्रोडक्शंस बैनर ‘रोहित शेट्टी पिक्चर्स’ ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है। फिल्म के 2027 की शुरुआत (संभावित रूप से मार्च 2027) में बड़े पर्दे पर रिलीज होने की उम्मीद है। इस बार गोलमाल की गैंग और भी बड़ी और मजेदार होने वाली है। अक्षय कुमार फिल्म में पहली बार शामिल हुए हैं। वह विलेन के रूप में एक मजेदार कॉमिक रोल में दिखेंगे। फ़िल्म में अजय देवगन (गोपाल) अरशद वारसी (माधव), तुषार कपूर (लकी), कुणाल खेमू (लक्ष्मण), और श्रेयस तलपड़े (लक्ष्मण) तो रहेंगे ही, शरमन जोशी 2006 की पहली ‘गोलमाल’ फिल्म के बादअब इस फ्रैंचाइज़ी में वापसी कर रहे हैं। साथ ही प्रियामणि (साउथ की यह मशहूर एक्ट्रेस) फिल्म में मुख्य विलेन/खलनायक के रूप में नजर आ सकती हैं। गोलमाल 5 में मुकेश तिवारी (वसूली भाई), संजय मिश्रा और जॉनी लीवर जैसे सदाबहार कलाकार भी हंसी का तड़का लगाएंगे।
रोहित शेट्टी कैम्प के अनुसार यह फिल्म केवल पुराने प्रैंक और चुटकुलों तक सीमित नहीं रहेगी। इस बार कहानी में फैंटेसी (fantasy) और एडवेंचर के एलिमेंट्स जोड़े गए हैं, जिससे कॉमेडी का स्तर और भी बड़ा हो जाएगा। साथ ही, फिल्म का ज्यादातर हिस्सा ऊटी (Ooty) के खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है।



