ईडी का पूर्व सीएम भूपेश के पीए पर छापा… दुर्ग में ही पूर्व पटवारी के घर पर भी जांच… पीएससी मामले में कार्रवाई की चर्चा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज मंगलवार 1 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सचिव (PA) रहे के.के. चंद्रवंशी (के.के. चंद्राकर) के निवास पर छापेमारी की है। ईडी की टीम सुबह करीब 6:00 बजे दो गाड़ियों में चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई (भिलाई-3) स्थित निवास पर पहुंची। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर ईडी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसे CGPSC (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) भर्ती घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे को बढ़ाते हुए यह एक्शन लिया गया है।
भिलाई से आ रही जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस या केंद्रीय सुरक्षा बलों (CRPF) के जवानों को तैनात किया गया है। जांच पूरी होने तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। करीब आधा दर्जन से अधिक ईडी अधिकारी घर के भीतर मौजूद हैं और जरूरी दस्तावेजों व डिजिटल रिकॉर्ड की सघन जांच कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भिलाई में चंद्रवंशी के अलावा दुर्ग में एक पटवारी व भाजपा नेता कमलेश सिंह राजपूत के ठिकानों पर भी ईडी की कार्रवाई की खबर है।



