आज की खबर
दुर्ग की मेयर सरकारी इनोवा से उतरीं और 5 मिनट में कार से आग की लपटें… निगम ऑफिस में हादसा, बुझाने तक कार खाक
दुर्ग नगर निगम ऑफिस में आज गुरुवार 27 अगस्त को दोपहर मेयर अलका बाघमार की सरकारी इनोवा कार CG 07 DE 2417 में अचानक भीषण आग लग गई। मेयर आग लगने से महज 5 मिनट पहले ही गाड़ी से उतरकर अपने चेंबर में गई थीं।
यह हादसा पद्मनाभपुर में दुर्ग नगर निगम कार्यालय परिसर में हुआ। मेयर के उतरने के कुछ ही देर बाद वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। परिसर में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री) की टीम जांच में जुट गई है।



