छत्तीसगढ़ : मेन रोड पर बारिश में सिर पर बर्तन लेकर चल रही थी महिला… उसी पर गिरी बिजली, बुरी तरह झुलसकर मौत
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में मेन रोड पर चल रही एक महिला पर बिजली गिरी और उसकी वहीं मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा दोपहर करीब 12 बजे पंडारभट्ठा मुख्य मार्ग पर हुआ, जिसका खौफनाक वीडियो पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया और अब वायरल है।
पुलिस ने बताया कि मृतका 46 वर्षीय गीता बाई पटेल, पंडारभट्ठा (थाना सिटी कोतवाली, मुंगेली) की रहने वाली थी। वह अपने खेत से काम खत्म करके पैदल घर लौट रही थीं। बरसते पानी में वह मुख्य सड़क पर चलते हुए उसने अपने सिर पर बर्तन (धातु की वस्तु) रख लिया था। इसी दौरान उस पर धमाके से बिजली गिरी। वह बुरी तरह झुलस गई थी। लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पर सीधे बिजली गिरते और उनके जमीन पर गिरते हुए साफ देखा जा सकता है।



