आज की खबर
साय कैबिनेट की अहम बैठक 9 जून को… सुशासन तिहार के फीडबैक पर मंथन और सख्त फैसले संभव

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में अगली अहम कैबिनेट बैठक 9 जून, मंगलवार को सुबह 11:00 बजे होगी। यह बैठक नवा रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में रखी गई है। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार को सवा महीने हो चुके हैं। साय कैबिनेट की बैठक में इस अभियान की ग्राउंड रियलिटी और जिलों के फीडबैक के आधार पर गंभीर मंथन और कड़े फैसलों की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार मानसून के लिए इंतज़ाम और आगामी खरीफ फसल को देखते हुए किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता पर भी अहम फ़ैसले लिए जा सकते हैं। नए शिक्षा सत्र में स्कूली छात्रों की सुविधाओं पर नीतिगत निर्णय आ सकते हैं। जनहित की योजनाओं पर बड़े फैसले संभव हैं।



