राजधानी के हर परिवार का सफ़ाई यूजर चार्ज 50 रुपए महीना तक बढ़ा… काम्प्लेक्स, स्कूल और अस्पतालों के लिए वृद्धि और ज़्यादा, देखें डिटेल्स
रायपुर नगर निगम ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए वसूले जाने वाले मासिक यूजर चार्ज (User Charge) की दरें आवासीय और व्यावसायिक (कमर्शियल) समेत सभी श्रेणियों में ₹10 से लेकर ₹50 प्रति माह तक बढ़ा दी हैं। जिससे शहर के लगभग 3.60 लाख प्रॉपर्टी मालिक परिवार प्रभावित होंगे। नगर निगम अफ़सरों का कहना है कि राज्य सरकार के 2017 के आदेश के अनुसार हर 3 साल में यूजर चार्ज बढ़ाने का प्रावधान है। दूसरी और, कांग्रेस पार्षद दल ने इस टैक्स बढ़ोतरी का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि टैक्स बढ़ाने से पहले सफ़ाई व्यवस्था सुधारी जाए।
आवासीय संपत्तियों (Residential) के लिए मकान के आकार (वर्ग फीट) के हिसाब से यूजर चार्ज बढ़ाया गया है:-
– 500 वर्ग फीट तक के मकान: पहले ₹30 से बढ़ाकर अब ₹40 प्रति माह (सालाना ₹120 की बढ़ोतरी)
– 501 से 1000 वर्ग फीट तक मकान : अब ₹50 प्रति माह.
– 1000 वर्गफीट से बड़े मकान: अब ₹80 प्रति माह
इसी तरह, वसायिक प्रतिष्ठानों (Commercial) के लिए भी दुकानों और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के आकार के अनुसार शुल्क में बदलाव किया गया है:-
– 100 वर्ग फीट तक: ₹130 से बढ़ाकर अब ₹180 प्रति माह (₹50 की वृद्धि)
– 101 से 300 वर्ग फीट: ₹230 से बढ़ाकर अब ₹280 प्रति माह
– 301 से 500 वर्ग फीट: ₹300 से बढ़ाकर अब ₹350 प्रति माह
– 501 से 1000 वर्ग फीट: ₹400 से बढ़ाकर अब ₹450 प्रति माह.
– 1000 वर्ग फीट से अधिक: ₹650 से बढ़ाकर अब ₹700 प्रति माह.
शॉपिंग मॉल: ₹0.90 से बढ़ाकर अब ₹1 प्रति वर्ग फीट (मासिक).
– अस्पताल: इनका सालाना यूजर चार्ज ₹18,000 से सीधे बढ़ाकर ₹26,000 कर दिया गया है।
– निजी प्राथमिक स्कूल: ₹4,200 से बढ़ाकर अब ₹4,800 सालाना
– रेस्टोरेंट (25 कुर्सियों वाले): ₹3,960 से बढ़ाकर अब ₹4,320 सालाना.⚖️



