छत्तीसगढ़

कुम्हारी पुल की मरम्मत तय समय से 2 हफ्ते पहले पूरी… ट्रैफिक के लिए आज सुबह दोनों पुल खुले, जाम से राहत

रायपुर-दुर्ग आने जाने वालों को पिछले 20 दिन से हो रही भारी दिक्कत खत्म हो गई है। निर्माण एजेंसियों ने खारुन नदी के पुल की मरम्मत तय समय से 13 दिन पहले ही पूरी करते हुए आज शुक्रवार 17 अप्रैल को दोनों पुल खोल दिए हैं। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि कुम्हारी के दोनों पुलों को आम नागरिकों एवं वाहनों के लिए सुरक्षित रूप से खोल दिया गया है। इससे ट्रैफिक में 1 अप्रैल से जारी व्यवधान दूर हो गया है और डायवर्सन स्वतः समाप्त हो चुके हैं।

दुर्ग पुलिस की प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि बता दें कि कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी में स्थित पुल की मरम्मत के कारण यातायात आंशिक रूप से प्रभावित था। 17 अप्रैल को मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत दोनों पुलों को आम नागरिकों एवं सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। एसएसपी अग्रवाल ने कहा कि इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश एवं वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई थी, जिसमें नागरिकों ने पूर्ण सहयोग किया है। पुलिस ने इसके लिए आम लोगों का आभार भी जताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button